Search

 
 
 

बोकारो : सेक्टर-4 में धूमधाम से मनेगा गणेश पूजनोत्सव

 

मजदूर मैदान में बनाया जा रहा है भव्य पंडाल

Bokaro : सेक्टर-4 मजदूर मैदान में धूमधाम से गणेश महोत्सव की तैयारी चल रही है. इस बार दिल्ली के अक्षत धाम मंदिर के प्रारूप में पूजा पंडाल बनाया जा रहा है. यहां 16 फीट ऊंची प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र रहेगी. इसकी जानकारी देते हुए हनुमान दल पूजा समिति के अध्यक्ष किशन कुमार ने बताया कि भव्य 16 फीट प्रतिमा बनाने में कोलकत्ता के कलाकार जुटे हैं. यहां मेले में मीना बाजार, झूला व बच्चों के लिए थ्री डी शो का भी आयोजित होगा. पहले दिन सुबह 9 बजे पूजन, संध्या 6 बजे महाआरती होगी साथ में हर दिन 551 किलो महाभोग का वितरण होगा. आयोजन को सफल बनाने में  मनीष कुमार, विक्की लोहरा, आनंद कुमार, डीएन यादव, संजय कुमार, बब्लू, अंजन कुमार, संतोष यादव, संतोष कुमार, सौरभ, चन्दन, राकेश, अजय सिंह, अशोक बाबा, राकेश, पप्पु मालाकार, राजेश कुमार मंतोष साह, दीपक, आलाक, विकास शर्मा आदि लगे हुए हैं. यह">https://lagatar.in/district-level-yoga-sports-competition-in-bokaro-on-30th/">यह

भी पढ़ें: बोकारो में जिलास्तरीय योग क्रीड़ा प्रतियोगिता 30 को [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही