Search

 
 
 

बोकारो : महिलाओं के गले से चेन उड़ानेवाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

 

सोने की 5 चेन, देसी कट्टा, कारतूस, पल्सर बाइक बरामद

Bokaro : बोकारो पुलिस ने झारखंड व पश्चिम बंगाल के अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं के गले से सोने की चेन झपट्टा मारकर भागनेवाल  गिरोह का भंडाफोड़ किया है. चेन स्नेचर सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह जानकारी बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश ने गुरुवार की दोपहर अपने कार्यालय सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. एसपी ने बताया कि पुलिस ने गिरोह के सदस्य पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के मोहनडीह निवासी इंसाफ अली उर्फ पिटला को जाल बिछा कर पकड़ा. उसके पास से एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और लूटी की पल्सर बाइक बरामद किया गया. पिटला की निशानदेही पर चोरी की सोने की चेन की खरीद-बिक्री करने वाले कसमार के मधुकरपुर निवासी संजय स्वर्णकार को गिरफ्तार किया गया. एसपी ने बताया कि पिटला बोकारो, धनबाद, पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के कई थानों में लूट-छिनतई के मामले दर्ज हैं. पुलिस ने गिरफ्तार संजय स्वर्णकार के घर से सोने की 5 चेन बरामद की है. चेन का कुल वजन 77 ग्राम और कीमत 527142 रुपए बताई गई है. उसके घर से सोना गलाने की मशीन व गैस सिलेंडर भी बरामद किया गया. सितंबर 2023 में इंसाफ अली और कमरुद्दीन अंसारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी एक महिला का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए थे. मंगलसूत्र को संजय स्वर्णकार के पास बेचा था. इसी प्रकार सेक्टर 4, को-ऑपरेटिव कॉलोनी, सेक्टर वन, सेक्टर 2, सेक्टर 12, सेक्टर 5 हटिया, पुरुलिया समेत अन्य कई स्थानों से चेन की छिनतई कर संजय स्वर्णकार को बेचा गया था.

छापेमारी दल में ये थे शामिल

छापेमारी में सिटी डीएसपी आलोक रंजन, एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह, बीएस सिटी थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास, सेक्टर 12 थाना प्रभारी सुभाष चंद्र सिंह, पिंड्राजोरा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार, एसआई रमेश कुमार, प्रभात कुमार, कुलदीप राम, कृष्णा उरांव, मनोज कुमार झा आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-widows-adopted-brother-murdered-her-11-year-old-son-arrested/">धनबाद

: विधवा के मुंहबोले भाई ने कर दी उसके 11 साल के बेटे की हत्या, गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही