Search

 
 
 

बोकारो : दामोदर महोत्सव पर गंगा दशहरा आरती हुआ, नदी को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प

 
Kathara : युगांतर भारती दामोदर बचाओ आंदोलन नेचर फाउंडेशन एवं देवनंद दामोदर क्षेत्र विकास ट्रस्ट ने रविवार को देवनंद दामोदर महोत्सव जारंगडीह खेतको दामोदर नदी तट पर गंगा आरती की गई. गंगा दशहरा आरती व पूजन कार्यक्रम पंडित आरके मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की. जिस कार्यक्रम में श्रवण सिंह, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, सूरजमल नायक मुख्य अथिति के रूप में शामिल हुए. आंदोलन के स्थानीय संयोजक श्रवण सिंह ने बताया कि गंगा दशहरा के अवसर पर प्रत्येक वर्ष दामोदर बचाओ आंदोलन के तत्वाधान में दामोदर महोत्सव होता है. साथ ही नदियों को स्वच्छ सुंदर रखने का संकल्प लिया जाता है. यह चूल्हा पानी के उद्गम स्थल से लेकर पश्चिम तक 27 केदों पर आयोजित होता है. जो दामोदर बचाव के प्रांती अध्यक्ष सरजू राय की नेतृत्व में आयोजित की जाती है, जिसका मुख्य उद्देश्य नदियों को स्वच्छ व सुंदर बनाएं रखने के लिए लोगों को प्रेरित करना है. वहीं इस दौरान बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी ने भी स्थानीय लोगों से नदियों को स्वच्छ व सुंदर बनाएं रखने के लिए सहयोग करने की बात कही. कार्यक्रम में गौतम राम,अशोक मंडल, पर्यावरण सखी दीपमाला देवी,सीता देवी,ज्योती कुमारी,सुशीला देवी,छोटन यादव, हेमंत कुमार नायक,भीम यादव, श्याम कुमार नायक सहित अन्य कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें -संजय">https://lagatar.in/sanjay-raut-said-if-tdp-contests-election-for-post-of-lok-sabha-speaker-india-alliance-will-try-to-garner-support/">संजय

राउत ने कहा, टीडीपी लोकसभा अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेगी, तो इंडिया अलायंस समर्थन जुटाने का प्रयास करेगा…
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही