Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : सुरजुडीह में हरिकीर्तन से बही भक्ति की गंगोत्री

कई गांवों से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के सुरजुडीह मुखर्जी टोला में चार प्रहरीय हरि कीर्तन का आयोजन ग्राम कमिटी की ओर से किया गया. कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले से आयी कीर्तन गायिका चैताली दास ने बुधवार रात्रि श्री कृष्ण नाम प्रवचन से जुड़े राधार मान भंजन नामक पाल्ला कीर्तन की प्रस्तुति की. इस दौरान सुरजुडीह, कसमार, फुटलाही, गर्री, हँसलता समेत अन्य कई गांवों से पहुंचे श्रद्धालु रातभर हरि कीर्तन का पुण्यलाभ लेते रहे. 15 जून की सुबह समापन के अवसर पर कुंज भंग व रांगा धुला का आयोजन किया गया, जिसमें सैकडों श्रद्धालु शामिल हुए. इस दौरान बोल भाई कान्हाई जाबी की नाय रे, गोष्ठे जाबार बेला होलो जाबी की नाय रे जैसे भक्तिमय गीतों से पूरा गांव झूम उठा. श्रद्धालुओं ने गुलाल खेलकर भगवान श्री कृष्ण से बेहतर फसल की कामना की. मालूम हो कि इस गांव में कई पीढ़ियों से मॉनसून से पूर्व हरि कीर्तन का आयोजन होता रहा है. मौके पर गणेश चंद्र मुखर्जी, चित्तरंजन मुखर्जी, मदन मोहन मुखर्जी, कृष्ण रंजन मुखर्जी, खगेंद्र नाथ मुखर्जी, पूर्णेन्दु शेखर मुखर्जी, मध्येन्दू शेखर मुखर्जी, उत्तम मुखर्जी, अशोक मुखर्जी, कल्याणी प्रसाद मुखर्जी, समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=668952&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : गोमिया चौक पर हुए अतिक्रमण की हुई मापी [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही