Search

 
 
 

बोकारो : पेटरवार के उत्तासारा एनएच में गैस टैंकर में लगी आग, अफरा तफरी मची

 
Bokaro : बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के उत्तासारा  एनएच किनारे मंगलवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे एक गैस टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे टैंकर में आग लग गयी. जानकारी के अनुसार घटना उस वक्त घटी, जब अमोनिया गैस से भरा टैंकर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे पलट गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/p222.gif"

alt="" width="600" height="400" />

प्रशासन ने एनएच के दोनों छोर पर गाड़ियों को रोक दिया

टैंकर के पलटते ही सड़क से घर्षण के कारण उसमें आग लग गयी.  विस्फोट के साथ आग की तेज लपटें उठने लगी. घटना के बाद प्रशासन ने एनएच के दोनों छोर पर गाड़ियों को रोक दिया. सूचना मिलने पर दमकल विभाग के वाहनों के साथ दर्जनों दमकलकर्मी वहां पहुंचे और आग पर काबू करने के प्रयास में लग गये. समाचार लिखे जाने तक घटना के तीन घंटे बीत जाने के बाद भी आग की लपटें उठ रही थी. टैंकर पूरी तरह से जल गया था, लेकिन केमिकल का प्रभाव रहने के कारण आग की धीमी लपटें उठ  रही थी.

पुलिस ने सड़क पर वाहनों का आवागमन शुरू करवाया

लगभग दो घंटे के बाद पुलिस ने सड़क पर वाहनों का आवागमन शुरू करवाया. जले हुए गैस टैंकर के बारे अभी कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है. कहा जा रहा है कि घटना के बाद अगर चालक-उपचालक किसी तरह कूदकर निकल गये होंगे तो संभवतः उनकी जान बच गयी होगी.  टैंकर कहां से कहां जा रहा था. इसका कोई पता नहीं चल पाया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही