Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ठगों का अड्डा बनता जा रहा बोकारो जेनरल अस्पताल, मरीज से इलाज के नाम परकी गयी 20 हजार की ठगी

Advertisement
Advertisement
Bokaro : बोकारो जेनरल अस्पताल (बीजीएच) में इलाज के नाम पर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. दलालों ने एक मरीज के परिवार वाले से इलाज कराने के नाम पर 20 हजार ठग लिया. मरीज के परिवार वालों ने सेक्टर 4 थाना में यह मामला दर्ज किया गया. मौके पर पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच में जुट गयी. पुलिस ने अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला. लेकिन अस्पताल का सीसीटीवी कैमरा खराब पड़ा है. पुलिस ने कहा कि अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरा खराब होने से दलालों की चांदी है. आये दिन दलाल मरीज के परिजनों से इलाज के नाम पर ठगी कर रहे हैं. अस्पतालों में ठगी करने की घटना मानवता को शर्मसार करने वाला है. (पढ़े, पुलिस">https://lagatar.in/jharkhand-ranchi-police-headquarters-transferred-32-policemen-158-applications-were-rejected/">पुलिस

मुख्यालय ने 32 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, 158 के आवेदन रिजेक्ट)

पैसे लेकर रफूचक्कर हो गये ठग 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि हजारीबाग निवासी दिनेश गंझू ने अपनी पत्नी को बोकारो जनरल अस्पताल में सीसीयू यूनिट में भर्ती कराया था. उसकी प्रेग्नेंट थी. हालांकि डॉक्टर बच्चे को बचा नहीं सके. प्रेग्नेंसी के बाद उसकी पत्नी की सिचुएशन क्रिटिकल है. दिनेश गंझू ने कहा कि अपनी पत्नी के इलाज को लेकर वह काफी चिंतित थे. इसी दौरान बोकारो जनरल अस्पताल परिसर में बेहतर इलाज कराने के नाम पर ठगों ने उनसे 20 हजार की ठगी कर ली. वो दलाल के झांसे में आ गये और 20 हजार दे दिया. पैसा मिलते ही दलाल पीड़ित को अस्पताल में ही कुछ देर बैठने को कह कर नौ दो ग्यारह हो गया. जिसके बाद उसने पुलिस स्टेशन पर केस दर्ज कराया. इसे भी पढ़े : झारखंड">https://lagatar.in/24-new-corona-patients-found-in-jharkhand-in-24-hours-number-of-active-patients-94/">झारखंड

में 24 घंटे में मिले कोरोना के 24 नये मरीज, सक्रिय मरीजों की संख्या 94 [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही