Search

 
 
 

बोकारो : सामान्य प्रेक्षकों ने ईवीएम डिस्पैच व रिसिविंग सेंटर का किया निरीक्षण

 
Bokaro : गिरिडीह संसदीय लोकसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक अरुण महेश बाबू व धनबाद संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक अनूप खिंची ने बुधवार को ईवीएम डिस्पैच सेंटर व रिसिविंग सेंटर का निरीक्षण किया. उनके साथ जिला निर्वाची पदाधिकारी सह बोकारो की डीसी विजया जाधव भी थीं. सामान्य प्रेक्षक के साथ अधिकारियों की टीम बोकारो के सेक्टर 8 स्थित बीएसएल सीनियर सेकेंडरी हाई स्कूल में बनाए गए डिस्पैच सेंटर गई. प्रेक्षकों ने डीसी से ईवीएम-वीवीपैट की कमीशनिंग को लेकर की गई तैयारी के बारे में जानकारी ली. डीसी ने उन्हें विधानसभा क्षेत्रवार ईवीएम-वीवीपैट कमीशनिंग के बारे में बताया. इससे पूर्व अधिकारियों ने डिस्पैच सेंटर से ईवीएम, वीवीपैट प्राप्त करने के लिए मतदान कर्मियों के लिए बनाए गए पंडालों को भी देखा. विधानसभावार बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा आदि का जायजा लिया. मौके पर डीडीसी संदीप कुमार, सभी विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाची पदाधिकारी, कोषांगों के वरीय नोडल पदाधिकारी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही