Search

 
 
 

बोकारो : कसमार में तालाब में नहाने के दौरान बच्ची की डूबने से मौत

 
Bokaro : कसमार थाना क्षेत्र की मंजूरा पंचायत के पगारटांड़ में रविवार की दोपहर तालाब में नहाने गई एक बच्ची की डूबकर मौत हो गई. बताया गया कि गांव के राजेश महली की पुत्री शिवानी कुमारी (7 वर्ष) अपनी मां के साथ घर से थोड़ी दूर स्थित देवान बांध तालाब गई थी. मां कपड़ा धोकर घर चली गई और उसकी बेटी अपनी सहेलियों के साथ तालाब में नहाने लगी. इसी दौरन वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई. सहेलियों ने वहां मौजूद ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी. लोगों ने तालाब में उतर कर बच्ची को पानी से ढूंढ कर बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. शिवानी नव प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा थी. सूचना पाकर कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो दल-बल के साथ तालाब पहुंचे और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-3-arrested-with-huge-quantity-of-liquor-and-ganja-in-chirkunda/">धनबाद

: चिरकुंडा में भारी मात्रा में शराब व गांजा के साथ 3 गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही