Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : बाथरूम में दुपट्टे से फांसी लगाकर युवती ने दी जान

Bokaro : चास के भर्रा में रहने वाले सैयद हुसैन की बेटी गजाला शाहीन (18) ने मंगलवार देर रात अपने घर के बाथरूम में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी. परिजन तत्काल फंदे से उतारकर उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटना को लेकर बुधवार सुबह सैयद हुसैन ने बीएस सिटी थाने की पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रात में अपने कमरे से निकल कर बाथरुम गई. जहां पर अपने ही दुपट्टे से फंदे बनाकर बाथरूम में लगे हुक से लटक गई. जब वह काफी देर तक बाथरूम से नहीं निकली, तो उसे देखने के लिए घरवाले गए. अंदर से किसी तरह की आवाज नहीं मिलने पर दरवाजे को खोला गया, तो वह अंदर में फंदे से लटकी हुई मिली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. यह">https://lagatar.in/bokaro-action-will-be-taken-on-playing-obscene-songs-in-holi-social-media-will-also-be-monitored/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : होली में अश्लील गीत बजाने पर होगी कार्रवाई, सोशल मीडिया पर भी होगी नजर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही