Search

 
 
 

बोकारो : युवती ने पंखे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

 
Bokaro : जिले के दुग्धा थाना क्षेत्र अंतर्गत भांटटोला गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना बुधवार देर रात की है. मृतिका की पहचान प्रेरणा कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए चास अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. (पढ़ें, कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-liquor-mafia-dominates-in-satgawan-liquor-being-transported-to-bihar-by-throwing-dust-in-the-eyes-of-administration/">कोडरमा

: सतगावां में शराब माफिया हावी, प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर बिहार पहुंचाया जा रहा शराब)

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा शव

थाना प्रभारी ने बताया कि वो मामले की जांच कर रहे हैं. युवती ने फांसी क्यों लगाया इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा कि युवती की मौत कैसे हुई है. थाना प्रभारी के मुताबिक, पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : अटका">https://lagatar.in/atka-massacre-dependents-did-not-get-jobs-even-after-24-years-10-people-were-murdered/">अटका

नरसंहार: 24 साल बाद भी नहीं मिली आश्रितों को नौकरी, 10 लोगों की हुई थी हत्या

आत्महत्या के कारणों का अभी तक नहीं चला पता

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया जाता है कि प्रेरणा कुमारी रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गयी. फिर उसने पंखे पर लटकर जान दे दी. सुबह उठकर जब परिजनों ने देखा तो कमरे में पंखे से युवती का शव लटका पाया. युवती ने आत्महत्या क्यों की है इसका खुलासा नहीं हुआ है. इसे भी पढ़ें : दौलत">https://lagatar.in/gautam-adani-ahead-in-the-race-for-wealth-ambani-at-a-distance-of-14-billion/">दौलत

की रेस में आगे निकले गौतम अडानी, 14 बिलियन डॉलर के फासले पर अंबानी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही