Search

 
 
 

बोकारो : शादी का झांसा देकर 8 वर्षों तक युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज

 
Bokaro :  महिला थाना चास में एक युवती ने शादी का झांसा देकर 8 वर्षों तक यौन शोषण करने का आरोप एक युवक पर लगाया है. बता दें की तेलीडीह मोड़ स्थित नियर राधा कृष्ण पथ के समीप रहने वाली एक युवती ने थाने में आवेदन देकर कहा कि मुकेश कुमार ओझा के मकान में किराएदार के रूप में रह रही थी. धीरे-धीरे मुकेश से पहचान बढी. उसने शादी का झांसा देकर मेरे साथ 8 वर्षों से यौन शोषण करता रहा. पीड़िता ने बताया है कि जब आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया तो हमें झांसा देता रहा. मुकेश बार-बार कहता रहा की शादी तुम्हीं से करूंगा. युवती ने कहा कि मुकेश का घर 2015 में छोड़ दूसरा डेरा ले लिया, लेकिन वह मैसेज कर बुलाता रहा, मुकेश जबरन संबंध बनाता था. इसको लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ लेकिन उसने शादी नहीं की. आरोपी एक ट्रांसपोर्ट में काम करता है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/%e0%a4%a7%e0%a4%a8%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b9/">धनबाद

: महिलाओं ने अखंड सुहाग के लिए किया करवा चौथ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही