Search

 
 
 

बोकारो की लड़की गोवा से बरामद, न्यायपीठ बाल कल्याण समिति की सराहनीय पहल

 
Bokaro : न्यायपीठ बाल कल्याण समिति ने बोकारो की रहने वाली 17 वर्षिय बालिका को गोवा के पंजिम से बरामद किया. परिजनों ने बताया कि पिछले सात माह पहले गुस्से में लड़की गोवा चली गयी थी. बाल कल्याण समिति के समक्ष परिजनों ने लड़की को खोजने की गुहार लगायी थी. CWC बोकारो के प्रयास से सोमवार को उसके परिवार को सौंप दिया गया.  इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/lightning-drivers-were-engaged-in-1200-schools-of-dhanbad-80-percent-thieves-took-away-20-percent-spoiled/">धनबाद

के 1200 स्कूलों में लगे थे तड़ित चालक, 80 प्रतिशत चोर ले गए, 20 प्रतिशत खराब

"बालिका को दिया जाएगा कौशल विकास प्रशिक्षण"

 बालिका अपने माता एवं अन्य सदस्यों से मिलकर काफी खुश है. बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष शंकर रवानी ने कहा कि बालिका को परिवार से मिलने में बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड लाइन बोकारो का सराहनीय योग्यदान रहा है. शंकर रवानी ने कहा कि बालिका को स्वर्णिम विकास के साथ-साथ पुनर्वसन से जोड़ा जाएगा . साथ ही कौशल विकास के प्रशिक्षण से जोड़कर उसे समाज की मुख्यधारा में लाया जाएगा. मौके पर न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष शंकर रवानी, सदस्य प्रीति प्रसाद, रेणु रंजन, प्रगति शंकर, मो. रजी अहमद, सहायक जितेंद्र कुमार, पीएलभी दिगम्बर दुबे मौजूद थे.  इसे भी पढ़ें- बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-police-got-medical-of-gangrape-minor-victim-statement-to-be-recorded-in-court/">बोकारो

: गैंगरेप नाबालिग पीड़िता का पुलिस ने करवाया मेडिकल, कोर्ट में दर्ज होगा बयान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही