Search

बोकारो : प्रेम संबंध में युवती की हुई थी हत्या, पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया

21 जुलाई को वह युवती को कॉलेज जाने के दौरान बहला-फुसलाकर जंगल की ओर ले गया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को झाड़ियों में छिपाकर वह फरार हो गया. इस मामले में पुलिस ने अब आरोपी दिनेश कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया है.
 
 Bokaro :  पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने खुलासा करते हुए जानकारी दी कि पिछले साल 24 जुलाई 2025 को युवती के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था.

उन्होंने बताया कि  मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी टीम का गठन किया गया था. जांच के दौरान तकनीकी और मानव साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि युवती का परिचित दिनेश कुमार महतो उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था.

21 जुलाई को वह युवती को कॉलेज जाने के दौरान बहला-फुसलाकर जंगल की ओर ले गया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को झाड़ियों में छिपाकर वह फरार हो गया. इस मामले में पुलिस ने अब आरोपी दिनेश कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया है.

उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, युवती के कपड़े, मोबाइल फोन तथा शव के अवशेष बरामद किये गये्.  एसपी ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही