Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : छेड़खानी का विरोध करने पर युवती के भाई के साथ मारपीट

Advertisement
Advertisement

बालीडीह में एलपीजी गैस गोदाम से 47 सिलेंडर की चोरी

Bokaro : बोकारो के सेक्टर वन स्थित राम मंदिर के पास कुछ मनचलों ने चास की एक युवती के साथ छेड़खानी की. युवती ने इसका विरोध किया और अपने भाई को फोन कर बुलाया. भाई के पहुंचते ही मनचलों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी. युवक ने बीएस सिटी थाना पहुंचकर मनचलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. युवक ने पुलिस को बताया है कि भोजपुर कॉलोनी निवासी संतोष शर्मा उसकी बहन को काफी दिनों से परेशान कर रहा था. उसने बोकारो महिला थाना और चास थाना में उसके खिलाफ लिखित शिकायत भी दी थी. पुलिस ने समझौता कराकर मामला सुलझा दिया था. लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. जब बहन राम मंदिर आई, तो संतोष शर्मा अपने दोस्त अंगद शर्मा, प्रशांत दुबे और अंचल शर्मा के साथ वहां पहुंचा और सभी ने मिलकर छेड़खानी की. इस बीच एक अन्य मामले में बालीडीह के मंझलाडीह में बने एलपीजी गैस गोदाम से 21 सितंबर की रात को चोरों ने 47 सिलेंडर की चोरी कर ली. इस संबंध में गैस एजेंसी के संचालक ने बालीडीह ओपी में लिखित शिकायत दी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-baisi-muslim-welfare-committee-elections-on-24-september/">बोकारो

: बाइसी मुस्लिम वेलफेयर कमेटी का चुनाव 24 सितंबर को  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही