Search

 
 
 

बोकारो : टांड़ बालीडीह में युवतियों ने बनाई श्रीराम की रंगोली

 
Jaridih (Bokaro) : अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर सोमवार को बोकारो जिले के टांड़ बालीडीह स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में युवतियों ने श्रीराम की रंगोली बनाकर उत्सव मनाया. स्कूली छात्राओं ने कहा कि 500 वर्षों बाद प्रभु राम का मंदिर बनकर तैयार हुआ है. मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिव्य पल का साक्षी पूरा देश बना है. इस दौरान बच्चियों ने मंदिर प्रांगण में खीर बनाकर महाप्रसाद के रूप में वितरण किया. जरीडीह प्रखंड के गांव-मोहल्लों के मंदिरों को सजाकर व दीप जलाकर भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया. मौके पर तन्नु कुमारी, जूही सिंह, स्वीटी कुमारी, अनुष्का कुमारी, दीक्षा कुमारी, अनुभा कुमारी, परी कुमारी, शिवानी कुमारी, प्रतिभा कुमारी, प्रतिज्ञा कुमारी, रीतु कुमारी, रीता देवी, अशोक यादव, प्रेमजीत सिंह, मिथीलेश कुमार, मुरलीधर गोस्वामी, संजय भारती, रविन्द्र सिंह, कृष्णा सिंह सहित अन्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dc-ssp-took-stock-of-law-and-order-in-chirkunda-maithon-area/">धनबाद

: डीसी-एसएसपी ने चिरकुंडा, मैथन क्षेत्र में विधि व्यवस्था का लिया जायजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही