Search

बोकारो : डीएवी कथारा में सावन थीम पर छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

Kathara (Bokaro) : डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में सीसीए के तहत बुधवार को अंतर सदन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें कक्षा छठी से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. सावन थीम पर छात्राओं ने खूबसूरत नृत्य की प्रस्तुति दी. मुख्य अतिथि डीएवी झारखंड जोन जी के निदेशक विपिन राय ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया. कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल विद्यार्थियों को सही मंच मिलता है, बल्कि उनके अंदर छुपी प्रतिभा में निखार भी आता है. बच्चों मे आत्मविश्वास भी बढ़ता है. प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में सीसीए कोऑर्डिनेटर बीके दसौंधी व संगीत शिक्षक संगीत कुमार शामिल थे. संचालन आठवीं की छात्रा अलिस्बा नैयर ने किया. मौके पर शिक्षक पंकज कुमार, पीएन  चौधरी, डॉ आरएस मिश्रा, शर्मिला ठाकुर, एके गोस्वामी, धर्म गुरु टीएम पाठक, जीतेंद्र दुबे, अरविंद झा, संजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : मांडविया">https://lagatar.in/mandaviya-said-in-lok-sabha-pm-directs-pt-usha-to-take-appropriate-action-in-vinesh-phogat-case/">मांडविया

ने लोकसभा में कहा, विनेश फोगाट मामले में पीटी उषा को उचित कार्रवाई के लिए पीएम का निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp