Search

 
 
 

बोकारो : योग्य ग्रामीणों को दें वन अधिकार पट्टा- डीएफओ

 

मोबाइल एप प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों ने लिया भाग

Bokaro : बोकारो जिला पंचायती राज कार्यालय सभागार में गुरुवार को वन अधिकार अधिनियम के कार्यान्वयन को लेकर कार्यशाला सह मोबाइल एप प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में चास एसडीओ ओमप्रकाश गुप्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी एनएस कुजूर, सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ, अंचल निरीक्षक व कर्मी उपस्थित थे. कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) रजनीश कुमार ने कहा कि विभाग ने वर्ष 2005 से पहले वनों पर आश्रित लोगों को अबुआ वीर, अबुआ दिशोम अभियान से जोड़ने का निर्णय लिया है. अंचल व अनुमंडल स्तर पर इससे संबंधित आवेदनों का सत्यापन कर योग्य ग्रामीणों के बीच वन अधिकार पट्टा का वितरण करना है. संबंधित अधिकारी ऐसे आवेदनों का त्वरित निष्पादन करें. कार्यशाला में पट्टा के लिए जरूरी दस्तावेज, वनाधिकार समिति के कार्य-दायित्व, दावा पत्र आदि की जानकारी दी गई. चास एसडीओ ओमप्रकाश गुप्ता ने वन अधिकार कानून 2006 की कानूनी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी. जिला कल्याण पदाधिकारी एनएस कुजूर ने भी विचार रखे. कार्यशाला में मास्टर ट्रेन ने झार.एफआरए मोबाइल एप के बारे में अधिकारियों को विस्तार से समझाया और एप को डाउनलोड भी करवाया. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/export-of-raw-raw-material-from-pakur-to-malaysia-truck-loaded-with-14-metric-tons-leaves/">पाकुड़

से मलेशिया के लिए कच्चू का निर्यात, 14 मिट्रिक टन लदा ट्रक हुआ रवाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही