Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : डीपीएस बोकारो के प्राचार्य को ग्लोबल एकेडेमिक्स रिसर्च एकेडमी ने दिया एक्सीलेंस अवॉर्ड

Bokaro : दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के प्राचार्य डॉ.एएस गंगवार को बांग्लादेश में स्थापित शैक्षणिक शोध संगठन-ग्लोबल एकेडेमिक्स रिसर्च एकेडेमी (गारा) की ओर से एक्सीलेंस अवार्ड दिया गया है. डॉ.गंगवार यह प्रतिष्ठित ग्लोबल अवार्ड पानेवाले देश के एकमात्र प्राचार्य हैं. उन्हें यह अवार्ड मालदीव गणराज्य के शिक्षा राज्यमंत्री डॉ.अब्दुल्ला रशीद की उपस्थिति में प्रदान किया गया. इस सम्मान की घोषणा मंगलवार 2 मई को विद्यालय में आयोजित एक विशेष एसेंबली के दौरान की गई. प्राचार्य डॉ. गंगवार को विद्यालय के उपप्राचार्य अंजनी भूषण ने यह अवार्ड सौंपा. इस क्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने तालियों की गूंज के साथ उनका अभिनंदन किया. अपने संबोधन में प्राचार्य ने इस उपलब्धि का श्रेय समस्त विद्यालय परिवार को देते हुए कहा कि सभी लोगों के समेकित सहयोग, परिश्रम और समन्वयन से ही यह संभव हो पाया है.

              डॉ.एएस गंगवार इकलौते भारतीय

गारा ने एक वैश्विक सर्वे के आधार पर दुनिया भर से मात्र नौ लोगों को यह सम्मान दिया है, जिनमें भारत से डॉ. गंगवार अकेले हैं. उन्हें शिक्षा के साथ-साथ सामाजिकता के क्षेत्र में कुशल दायित्व-निर्वहन के लिए यह उपलब्धि मिली है. समाज व राष्ट्र के उत्थान व समाज-कल्याण के लिए उन्हें गारा का अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस फॉर ग्लोबल लीडर्स 2022 दिया गया है. गौरतलब है कि डीपीएस बोकारो की ओर से अभिवंचित वर्ग के बच्चों को कक्षा एक से सातवीं तक की निःशुल्क शिक्षा इसी समुन्नत संसाधन के बीच दी जा रही है. निर्धन महिलाओं व युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण केंद्र कोशिश का संचालन किया जा रहा है. विद्यालय-संचालित स्किल हब के प्रथम बैच का कौशल प्रशिक्षण हाल ही में पूरा हुआ है. इसके अलावा निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में गांव के विद्यार्थियों को लाभान्वित करने, गरीबों में वस्त्रदान, अन्नदान सहित समाजहित में कई कार्य किए जाते रहे हैं.
    शोध और नेतृत्व विकास के लिए संचालित बुद्धिजीवियों के संगठन की शोध इकाई है `गारा
बांग्लादेश में स्थापित की गई संस्था ग्लोबल एकेडेमिक्स रिसर्च एकेडमी (गारा) शोध और नेतृत्व विकास के लिए संचालित बुद्धिजीवियों के संगठन की शोध इकाई है. बांग्लादेश, कनाडा, मलेशिया, यूएई, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, केन्या, जाम्बिया, मालदीव, ओमान, पाकिस्तान, भारत, उज्बेकिस्तान, ब्रुनेई और जिम्बाब्वे देशों में इसके चैप्टर हैं. चैप्टर में शिक्षा मंत्री, राजदूत और विश्व स्तर पर शिक्षा क्षेत्रों सहित अन्य वैश्विक शिक्षाविद व नीति निर्माता शामिल होते हैं. संगठन के कार्यों शोधपरक अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक पत्र-पत्रिकाएं जारी करना, इंटरनेशनल सेमिनार आयोजित कराना आदि शामिल हैं. यह">https://lagatar.in/bokaro-run-public-awareness-campaign-against-anti-labour-policies-vidyasagar-giri/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : मजदूर-विरोधी नीतियों के खिलाफ चलाएं जनजागरण अभियान : विद्यासागर गिरि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही