Search

 
 
 

बोकारो : प्रेम से पुकारने पर भगवान सर्वत्र विद्यमान हैं- बालमुकुंद जी महाराज

 

लक्ष्मी नारायण मंदिर चास में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भक्ति की व्याख्या

 Bokaro : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति चास की ओर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन 21 जुलाई को वृंदावन से पधारे आचार्य बालमुकुंद जी महाराज ने भगवान की भक्ति की व्याख्या रोचक ढंग से की. कहा कि यदि भगवान को प्रेम से पुकारो तो वह हर जगह विद्यमान हैं. इस क्रम में उन्होंने भरत चरित्र, गंगा की गरिमा, अजामिल का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि प्रेम से राम का नाम लेने मात्र से व्यक्ति भवसागर पार कर जाता है. भगवान अपने भक्तों की रक्षा के लिए अनेकों अवतार लिए. महाराज ने भक्त प्रहलाद को बचाने के लिए भगवान के नरसिंह अवतार की व्याख्या की. राघवेंद्र शर्मा ने भजन सुनाकर मन मोह लिया. तबला पर उनका साथ पुरुषोत्तम ने व बेंजो पर प्रीतम ने दिया. गोपाल सुंदर संगीत सुनाया. भक्त प्रह्लाद व भगवान नरसिंह जी की झांकी देख भाव विभोर हो गए.  मौके पर समिति के अध्यक्ष संतोष केडिया, सचिव इंदु अग्रवाल, देविका अग्रवाल, डॉ. पूजा अग्रवाल, रश्मि निगानिया, बिंदु केजरीवाल, शर्मिला अग्रवाल, अनीता बलासिया, नीलम अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-pms-beti-bachao-beti-badhao-slogan-proved-hollow-rajkumar/">गिरिडीह

: पीएम का बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ नारा खोखला साबित- राजकुमार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही