Search

 
 
 

बोकारो : गोमिया विधायक डॉ लंबोदर ने सोनपुरा व दांतू में किया जनसंपर्क

 
Kasmar (Bokaro) : गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने गुरुवार को कसमार प्रखंड की सोनपुरा व दांतू पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने सोनपुरा पंचायत के खूंटा, सोनपुरा, सोनहर, बांधघुटु, सिलीसाड़म, पिरवाटांड़, पिपराडीह, परसाटांड़, पुरनाडीह व दांतू में भ्रमण कर ग्रामीणों का आशीर्वाद लिया. कहा कि पांच साल में उन्होंने पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास के कई छोटे-बड़े कार्य किये हैं. उन्होंने जनता से इस विधानसभा चुनाव में एक बार फिरद आजसू पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. मौके पर जिप सदस्य अमरदीप महाराज, सोनपुरा मुखिया चंद्रशेखर हेम्ब्रम, दांतू मुखिया चंद्रशेखर नायक, अरविंद सिंह, सुमित कुमार महतो, संदीप महतो समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. यह भी पढ़ें : क्या">https://lagatar.in/hamas-chief-yahya-sinwar-killed/">क्या

गाजा में मारा गया हमास चीफ याह्या सिनवार? पहचान में जुटी IDF
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही