Search

 
 
 

बोकारो : गोमिया की जेएलकेएम प्रत्याशी पूजा महतो ने कसमार का किया दौरा

 
Kasmar (Bokaro) : बोकारो जिले की गोमिया विधानसभा सीट से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की प्रत्याशी पूजा महतो ने बुधवार को कसमार प्रखंड का दौरा किया. उन्होंने प्रखंड के दक्षिणी क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने सिंहपुर पंचायत के करमा शंकरडीह, भंडारडीह, पुरनाडीह, खुदीबेड़ा, सिंहपुर, खैराचातर, टांगटोना गांव में जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं कर ग्रामीणों का आशीर्वाद लिया. लोगों से जेएलकेएम के चुनाव चिह्न कैंची छाप पर वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. कहा कि जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो ने झारखंड की दिशा व दशा बदलने का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने में सहयोग करें. इस बार जनता बदलाव के मूड में है. जनसंपर्क अभियान में प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत महतो, भुवनेश्वर महतो, नरेंद्र घांसी, सुजीत कुमार महतो, सर्वेश्वर महतो, रोहित महतो, सृष्टिधर महतो, मिथुन महतो, अनुज महतो, देवशरण महतो, सावन हांसदा, शुकदेव महतो, राजेश मुंडा, अयूब अंसारी, यूनुस अंसारी, ताराचंद महतो आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-is-doing-politics-of-division-and-hatred/">भाजपा

विभाजन और नफरत की राजनीति कर रही हैः वृंदा करात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही