Search

बोकारो : टीटीपीएस के विस्तारीकरण को लेकर सीएम  से मिले गोमिया विधायक

Bokaro : गोमिया विधायक डॉ.लंबोदर महतो ने बुधवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर ललपनिया स्थित तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन (टीटीपीएस) का विस्तारीकरण करने की मांग की. साथ ही उन्होंने बुधवार को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शून्यकाल में भी यह मामला उठाया. गोमिया विधायक ने मुख्यमंत्री को इस बात से अवगत कराया कि टीटीपीएस में 1550 मेगावट का सुपर थर्मल पावर स्टेशन बनना था. 1550 मेगावाट के लिए पर्याप्त मात्रा में भूमि अधिग्रहण, रोड रेल लाइन, टाउनशिप, पंप हाउस व कोल हैंडलिंग प्लांट का निर्माण किया जा चुका है. विस्तारीकरण में बहुत ही कम खर्च में निर्माण किया जा सकता है. इससे पूरे राज्य में बिजली की समस्या से निजात पायी जा सकती है. साथ ही बेरोजगारी की समस्या को भी कम की जा सकती है. लेकिन स्थापना के करीब 40 वर्ष बीत जाने पर भी टीटीपीएस का विस्तारीकरण नहीं हो पाया है. मात्र 420 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है. उन्होंने सदन में भी राज्य सरकार से टीटीपीएस फेज टू की प्रशासनिक स्वीकृति देने की मांग की. उन्होंने शून्य काल में कहा कि ऊर्जा विभाग के अधीन टीवीएनएल द्वारा टीटीपीएस ललपनिया की स्थापना लगभग 35 वर्ष हुई और उत्पादन 1996 से शुरू हुआ. टीटीपीएस काफी पुराना एवं जर्जर हो चुका है. उन्होंने कहा कि इसकी उत्पादन क्षमता अब मात्र 350 मेगावट रह गयी है. इसकी दयनीय स्थिति को देखते हुए अविलंब टीटीपीएस के विस्तारीकरण फेज टू की प्रशासनिक स्वीकृति आवश्यक है. ताकि राज्य ऊर्जा संकट से बच सके और ललपनिया व आसपास के लाखों लोगों की रोजी रोजगार की व्यवस्था हो सके. विधायक के साथ मुख्यमंत्री से मिलने वालों में कुलदीप प्रजापति, विक्रम कुमार साह व जागेश्वर शर्मा भी शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-leadership-and-teamwork-taught-to-women-employees-of-bsl/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : बीएसएल के महिला कर्मियों को सिखाये गये लीडरशीप व टीम वर्क के गुर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp