Search

 
 
 

बोकारो : सरकार गोप जाति का आरक्षण बढ़ाए या आरक्षण से बाहर करे : साधु शरण

 
आरक्षण बढ़ाओ संघर्ष समिति का गठन, राज्यपाल के समक्ष अपनी बात रखेंगे समाज के लोग Bokaro :  गोप परिवार के बंगाल-झारखंड प्रतिनिधियों की बैठक रविवार 23 जुलाई को बोकारो में एक होटल में हुई. अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साधु शरण गोप ने की. सर्व सहमति से निर्णय हुआ कि को गोप परिवार आरक्षण से बाहर निकालने की मांग करेगा और लड़ाई लड़ेगा. इसके लिए गोप जाति का आरक्षण बढ़ाओ संघर्ष समिति गठित किया गया. समिति में 51 सदस्य होंगे. मुख्य संयोजक के रूप में साधु शरण गोप को नियुक्त किया गया. समिति सदस्य गोप समाज के विभिन्न क्षेत्र के अध्यक्ष और सभी क्षेत्रों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि होंगे एवं हर क्षेत्र में विशिष्टगण होंगे. मुख्य संयोजक साधु शरण गोप ने कहा कि गोप जाति को वर्तमान में आरक्षण व्यवस्था से हानि हो रही है. सरकार या तो गोप जाति का आरक्षण बढ़ाए या आरक्षण से बाहर करे. पिछड़ापन का आलम यह है कि आज भी प्रशासनिक व राजनीति के शीर्ष पद पर कोई गोप जाति के नहीं हैं. गोप जाति के विकास के लिए सरकार को विशेष अवसर तलाशने होंगे. यदि सरकार नहीं तलाश सकती है तो हमें आरक्षण से बाहर कर दे. इसमें गोप परिवार खुशहाल रहेगा. श्री गोप ने कहा कि यह जाति कृष्ण के वंशज हैं. इसके बावजूद आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है. सबसे पहले राज्यपाल से मुलाकात कर गोप परिवार अपनी मांगों को रखेगा. इसके बाद सभी क्षेत्रों में सघन जागरूकता अभियान चलाकर सरकार को अपनी हैसियत से रू -ब-रू कराएगा. मौके पर सविता गोप, शोभा यादव, राजकिशोर गोप, घनश्याम गोप, लालबाबू गोप, भोलानाथ गोप, शिवपूजन गोप, कमल गोप, हरिपद गोप, निरंजन गोप, दयाल चंद्र गोप, सुसेन गोप, मनोहर गोप, विनय चंद्र गोप, गंगाधर गोप, बहादुर गोप, धीरेंद्र गोप, राजकिशोर गोप, मानिक गोप, करमचंद गोप, शक्ति पद गोप, लाल देव गोप, माथुर गोप, प्रेम चंद्र गोप, प्रफुल्लय  गोप, निवास गोप, गोविंद गोप, परीक्षित गोप, देवाशीष गोप राजीव कुमार, मिथिलेश गोप, रवि गोप समेत झारखंड, बंगाल के विभिन्न जिले के प्रतिनिधि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: बेरमो">https://lagatar.in/bermo-74th-foundation-day-of-fpai-celebrated/">बेरमो

: एफपीएआइ का 74 वां स्थापना दिवस मनाया गया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही