Bokaro : जिले के कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत सचिवालय में गुरुवार को सबकी योजना सबका विकास के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता मुखिया अमरेश कुमार महतो ने की. इस कार्यक्रम में पंचायत के विकास के लिए रूपरेखा तैयार कर योजनाओं के चयन पर विचार विमर्श किया गया. इस दौरान मुखिया अमरेश महतो ने बताया कि पंचायत के विकास, सभी वार्ड और टोले को ध्यान रखकर जनहित योजनाएं बनायी जा रही है. मौके पर पंचायत सचिव कालीपद शर्मा, ग्राम रोजगार सेवक रजनीश राकेश, उपमुखिया, पंचानन महतो, वार्ड सदस्य रंजू देवी, सोनी देवी, रबिता देवी, राम कुमार महतो, संजु देवी, सनातन महतो, दीपक कुमार, देवशरण महतो, सबिता देवी, सुषमा देवी, परवेज आलम, नेमिया देवी व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
बोकारो : सबकी योजना सबका विकास के तहत दुर्गापुर पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन
Last Updated: Feb 29, 2024 12:00 AM (IST)