Search

 
 
 

बोकारो : माता रानी का भव्य जागरण, जमकर झूमे श्रद्धालु

 
Bokaro : चास के यदुवंश नगर में त्रिलोकी नाथ मंदिर के प्रांगण में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य माता रानी का जागरण हुआ, जिसमें धनबाद से आए जागरण के कलाकार जोली छाबड़ा ने कार्यक्रम की शुरुआत माता रानी की झांकी निकाल कर की. कोलकाता से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन गाकर एवं झांकी दिखा कर मंदिर में उपस्थित कृष्ण भक्तों एवं सैकड़ों माताओं और बहनों को मंत्रमुग्ध कर दिया. वहीं कलाकारों ने एक से बढ़कर एक झांकी दिखाकर लोगों को झुमाया. कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मेयर भोलू पासवान, वार्ड 25 की कुमारी पूनम ,शनिचरी देवी एवं समाजसेवी गुलाब सिंह प्रसाद यादव ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया. कार्यक्रम का संचालन संजय सोनी ने किया. अतिथियों का स्वागत मंदिर कमेटी के संयोजक राजेश कुमार यादव ने किया. मौके पर अध्यक्ष पंकज यादव, सचिव अशोक कुमार यादव, विपिन यादव, शिबू यादव, अध्याशंकर, लाला शर्मा, जवाहर प्रसाद, घनश्याम शर्मा, अजय ठाकुर ,जय शंकर रजक, आशीष भदानी, अवधेश कश्यप, पिंकू गुप्ता आदि कमेटी के साथ साथ पूरा यदुवंश नगर परिवार उपस्थित रहा. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-seven-trucks-including-coal-seized-in-chauparan-7-drivers-jailed/">हजारीबाग:

चौपारण में कोयला लदे सात ट्रक जब्त, 7 को जेल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही