Search

 
 
 

बोकारो : दामोदर नदी तट पर हथिया पत्थर में भव्य मकर संक्रांति मेले का आयोजन

 

Kathara (Bokaro) : मकर संक्रांति पर मंगलवार को बेरमो के हथिया पत्थर में दामोदर नदी तट पर भव्य मेले का आयोजन हुआ. मेले में स्थानीय के साथ दूरदराज के बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे. हथिया पत्थर आस्था का केंद्र है. मेले में पहुंचे लोगों ने नदी में स्नान कर दामोदर तट पर स्थित देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और घर-परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा. ऐसी मानता है कि हथिया पत्थर मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई मन्नत जरूर पूरी होती है. यही वजह है कि मकर संक्रांति पर हर साल यहां श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है. इस अवसर पर हथिया पत्थर को रंगीन कपड़े से ढंककर पूजा की गई. साथ ही मन्नत अनुसार, किसी ने मुर्गे की बलि चढ़ाई, तो किसी ने पाठा की.

हथिया पत्थर के बारे में है रोचक पौराणिक कथा

पौराणिक मान्यता के अनुसार यहां बीच नदी में पत्थर की आकृति का प्राकृतिक हाथी और उसके पास ही मंदिर है. इस हाथी के संदर्भ में पौराणिक कथा भी है. कथा के अनुसार, प्राचीन काल में एक राजा ने अपने पुत्र के विवाह में दामोदर नदी को पार करने के लिए नदी तट पर पहुंचे. बरसात का मौसम था और नदी में पानी भी अधिक था. राजा ने नदी प्रार्थना कर कहा कि पानी कम हो जाए और वह आराम से बारात लेकर नदी पार कर सकें. ऐसा होने पर वह बलि चढ़ाकर पूजा-अर्चना करेंगे. राजा की विनती पर दामोदर नदी का पानी कम हो गया और राजा बारात के साथ नदी पार कर गए.

बारात की वापसी में भी राजा ने मन्नत के अनुसार पूजा-अर्चना नहीं की. जिसके परिणाम स्वरूप नदी के शाप से उसी समय राजा, बाराती सहित हाथी, घोड़े सभी पत्थर में तब्दील हो गए. आज भी गौर से देखने से उक्त सभी आकृतियां स्पष्ट नजर आती हैं.

यह भी पढ़ें : स्वास्थ्य">https://lagatar.in/strengthening-health-services-is-my-priority-dr-irfan-ansari/">स्वास्थ्य

सेवाओं को सुदृढ़ बनाना मेरी प्राथमिकता: डॉ. इरफान अंसारी

हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही