Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकला भव्य जुलूस

Bokaro :  ईद मिलादुन्नबी के त्योहार को लेकर रविवार को चास, बोकारो समेत जिले के सभी जगहों पर मुस्लिम मोहल्ले से जुलूस निकाला गया. चास से निकाला जुलूस चेक पोस्ट होते हुए धर्मशाला मोड होते हुए मुस्लिम मोहल्ला तक गया. जुलुस में बच्चे,बड़े, बुजुर्ग सभी शामिल होकर चास का भ्रमण किया. उसी तरह बोकारो के सिवंडीह, उकरीद में भी भव्य जुलूस निकाले गए. मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव एवं चास नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष अब्दुल वाहिद खान ने कहा की आज के दिन नबी साहब का जन्म हुआ था, इसलिए रविवार का दिन उनके जन्मदिन के रुप मे मनाते है. इस मौके पर गाजे-बाजे के साथ हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे. वहीं चास थाना प्रभारी मोहम्मद रुस्तम जुलूस में मौजूद होकर लोगों को सहयोग कर रहे थे. प्रशासन की ओर से हर जगह पुलिस तैनात थी. सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच जुलूस निकाला गया. इसे भी पढ़ें–मासूम">https://lagatar.in/the-accused-father-who-burnt-the-innocent-alive-arrested/">मासूम

को जिंदा जलाने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही