Search

 
 
 

बोकारो : हरियाली उत्सव देश की संस्कृति की पहचान- श्वेता सिंह

 

चास में सावन महोत्सव में महिलाओं के बीच हुईं प्रतियोगिताएं

Bokaro :  चास में कांग्रेस नेत्री प्रिया ओझा के नेतृत्व में 25 अगस्त शुक्रवार की शाम सावन (हरियाली) उत्सव का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्वेता सिंह ने कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को शुभकामनाएं दीं. कहा कि सावन हरियाली का त्योहार है. यह देश की सभ्यता और संस्कृति की पहचान है. इस माह महिलाएं मंगल गीत और झूला का आनंद लेते हुए आपसी सद्भाव व भाईचारे का संदेश देती हैं. प्रिया ओझा ने सावन महोत्सव की सार्थकता पर प्रकाश डाला. उत्सव में महिलाओं ने नृत्य, गीत-संगीत और मेहंदी प्रतियोगिता बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. आयोजन में नीतू सिंह, उषा सिंह, चिंता सिंह, रूबी चटर्जी, मधु चौधरी, बिंदु राय, अनीता सिंह, मीरा सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलायें उपस्थित थीं. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-bdo-removed-the-misconception-of-angry-ration-consumers-of-gomia/">बेरमो

: गोमिया के नाराज राशन उपभोक्ताओं की गलतफहमी बीडीओ ने की दूर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही