Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : योगाभ्यास के लिए गाइडलाइन जारी,आयुष विभाग के वेबसाइट से जुड़कर करें योग- डीसी

Advertisement
Advertisement
Bokaro :  कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड टीकाकरण के साथ योग व व्यायाम के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि योग से शारीरिक, मानसिक और अध्यात्मिक रूप से व्यक्ति स्वस्थ्य रहता है. कोविड काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखने के लिए इसका महत्व और भी अधिक बढ़ा है. नियमित रूप से योग अपना कर अवसाद और तनाव को भी दूर किया जा सकता है. योग की प्रमुख क्रियाओं में सूर्य नमस्कार, प्राणायम, मंडूकासन, शशकासन, ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, उष्ट्रासन, योगमुद्रासन, गोमुखासन, भुजंगासन, पादहस्तासन, पवनमुक्तासन, मर्कटासन, वक्रासन, कटिचक्रासन, भुजंगासन आदि मुख्य रूप से शामिल किये गये हैं, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माने गये हैं. इस अवसर पर उपायुक्त राजेश सिंह ने भी बताया कि 21 जून 2021 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बोकारो में भी मनाया जाएगा. इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के मद्देनजर अपने-अपने घरों में ही योग्याभ्यास करने का निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें - बेरमो">https://lagatar.in/bermo-the-collapsed-visor-of-the-dam-colony-of-ccl-kathara-the-survivors-narrowly/92339/">बेरमो

: सीसीएल कथारा के बांध कॉलोनी का गिरा छज्जा, बाल-बाल बचे लोग

आयुष विभाग के वेबसाइट से जुड़कर करें योगाभ्यास

कोविड संक्रमण काल में " घर में रहें, योग करें " की थीम के साथ 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जायेगा. 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपायुक्त राजेश सिंह ने लोगों को योग अपनाने के लिए कहा गया है.साथ ही जिलेवासियों से अपील किया है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी अपने-अपने घरों में संपूर्ण परिवार के साथ योगाभ्यास करें. उन्होंने योगाभ्यास के दौरान https://www.ayush.gov.in

के माध्यम से जुड़कर योगाभ्यास करें. इसे भी पढ़ें -सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-young-man-was-beaten-up-by-tying-him-the-pillar-was-trying-to-rape/92337/">सरायकेला:

खंभे से बांधकर युवक की पिटाई, दुष्कर्म का कर रहा था प्रयास

योग से मिलती हैं रक्तसंचार व फेफड़ों को ताकत

योग की कई प्रक्रियाएं फेफड़ों को रक्तसंचार को बढ़ाती हैं. प्राणायम श्वसन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए एक विशेष योगाभ्यास है. श्वसन क्रिया के दौरान गहरी सांस लेते हुए वायु को भीतर खींचते हैं. सांस को अधिक से अधिक समय तक रोके रखते हैं और अंत में धीरे धीरे सांस छोड़ते हैं. इससे शरीर को आवश्यक मात्रा में ऑक्सीजन प्राप्त होता है. टीबी सहित श्वसन संबंधी रोग को दूर करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण अभ्यास है. इसके अलावा अनुलोम-विलोम प्राणायाम भी फेफड़ों को मजबूत रखता है. योगा के लिए शांत और साफ जगह का चयन का ध्यान रखना चाहिए. इसके अलावा कई अन्य योग प्रक्रियाएं की जानी चाहिए. इसे भी पढ़ें -सेवा">https://lagatar.in/congress-will-celebrate-service-day-team-will-distribute-dry-ration-among-poor-for-a-week/92315/">सेवा

दिवस मनायेगी झाप्रयु कांग्रेस, एक हफ्ता गरीबों में सूखा राशन बांटेगी टीम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही