Search

 
 
 

बोकारो: पुल के पास मिला अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस

 
Bokaro: जिले के पिंडराजोड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को शव मिला. शव एनएच 32 पर गरगा पुल के पास मिला है. लाश अधजली अवस्था हैं. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त करने में जुट गयी. जानकारी के अनुसार ड्यूटी से लौट रहे एक व्यक्ति ने शव को देखा. उसने इसकी सूचना दूसरे लोगों की दी. इसके बाद काफी लोग जुट गये. जल्द ही इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. इसे भी पढ़ें- BREAKING">https://lagatar.in/breaking-mukhtar-abbas-naqvi-resigns-from-modi-cabinet/">BREAKING

: मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शव देखने से दो दिन पहले का लग रहा है. कयास लगाए जा रहे हैं कि हत्या करने के बाद शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया. इसी उद्देश्य से शव को पुल के पास फेंक दिया गया. पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें- JSSC">https://lagatar.in/alleged-rigging-of-paper-leak-in-jssc-je-candidates-will-protest-in-morhabadi-on-thursday-demanding-forensic-investigation/">JSSC

‘जेई’ में पेपर लीक धांधली का आरोप, फॉरेंसिक जांच की मांग को लेकर अभ्यर्थी गुरूवार को मोरहाबादी में करेंगे विरोध प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही