Search

बोकारो : कठिन परिश्रम, निरंतरता व दृढ़ इच्छाशक्ति सफलता का मूल मंत्र- डॉ. गंगवार

डीपीएस बोकारो में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ नए सत्र की शुरुआत

Bokaro : दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो में सोमवार को नए शैक्षणिक सत्र (2024- 25) का उत्साह के साथ शुभारंभ हुआ. छात्र-छात्राओं सहित पूरे विद्यालय परिवार ने नए सत्र का जोशो-खरोश से स्वागत किया. विद्यार्थियों ने स्पेशल एसेंबली में मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी कलात्मक व रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना व गणपति वंदना से हुई. इसके बाद सामूहिक एकता-गान वी स्टैंड इन यूनिटी... की सुरीली प्रस्तुति ने समा बांध दिया. कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में आकर्षक फैशन-शो प्रस्तुत कर बहुरंगी छटा बिखेरी. वहीं, सीनियर इकाई के बच्चों ने हनुमान चालीसा पर मनोहारी नृत्य से खूब तालियां बटोरीं. प्राचार्य डॉ एएस गंगवार ने कहा कि सफलता आसान नहीं है. इसके लिए कठिन परिश्रम, निरंतरता और दृढ़ इच्छाशक्ति आवश्यक है. लक्ष्य के प्रति केंद्रित होकर इसके लिए प्रयासरत होने पर कामयाबी जरूर मिलेगी. इसके पूर्व, प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं द्वारा देसज कला पर आधारित पेंटिंग से तैयार विद्यालय के नए एनुअल प्लानर का विमोचन किया. तदुपरांत विभिन्न कक्षाओं के टॉपरों व विषयों में सर्वाधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. सत्र के पहले दिन नई कक्षाओं में गए विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-topchanchis-shrishti-hoisted-the-flag-of-success-in-bank-po-exam////">धनबाद

: तोपचांची की शृष्टि ने बैंक पीओ परीक्षा में लहराया सफलता का परचम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//