Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : सौहार्द और समरसता ही होली का अनुपम सौंदर्य : डॉ. गंगवार

Bokaro : डीपीएस बोकारो में ब्रज-होली की तर्ज़ पर शुक्रवार को होली मिलन समारोह का विशेष आयोजन किया गया. समारोह की खासियत यह रही कि शिक्षकों ने रासायनिक रंगों की बजाय फूलों की पंखुड़ियों से होली खेली. प्राचार्य, उपप्राचार्य, प्रधानाध्यापक व प्रधानाध्यापिकाओं सहित सभी शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मियों ने एक-दूसरे पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर इको-फ्रेंडली इस होली का जमकर आनंद लिया. इस अवसर पर बच्चों और शिक्षकों ने गीत-संगीत और नृत्य भी प्रस्तुत किया. प्राचार्य डॉ.एएस गंगवार ने भी शिक्षकों का साथ दिया. समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने भारतीय संस्कृति और होली की महत्ता पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि यह त्योहार आपसी भाईचारा, एकता, प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश देता है. यही इस पर्व का अनुपम सौंदर्य है. इसके पूर्व, प्राइमरी व सीनियर विंग के शिक्षकों ने आज बिरज में होली रे रसिया..., होली खेले रघुवीरा...,  होली आई रे कन्हाई..., बरसे रंग गुलाल श्याम तेरी..., होली खेले नंदलाल बिरज में... जैसे होली गीतों की प्रस्तुति की. संगीत विभाग के शिक्षकों ने सदाबहार गीतों की नॉनस्टॉप रॉक-स्टाइल प्रस्तुति से समां बांध दिया. इसके बाद शिक्षकों ने होली गीतों पर मनभावन नृत्य की भी प्रस्तुति की. यह">https://lagatar.in/bermo-407-vehicle-hit-a-nursing-student-crossing-the-road/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : सड़क पार कर रही नर्सिंग छात्रा को 407 वाहन ने मारा टक्कर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही