Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : बापू की पुण्यतिथि पर कुष्ठ आश्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Bokaro : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सोमवार को आशा दान कुष्ठ आश्रम बोकारो में नीदरलैंड लेप्रोसी रिलीफ व जिला कुष्ठ निवारण समिति ने एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया. शिविर के दौरान कुष्ठ आश्रम में रहने वाले कुष्ठ पीड़ित परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य जांच की गई. साथ ही चिकित्सीय सलाह, दवा, वैशाखी, सेल्फ केयर किट का वितरण किया गया. इस अवसर पर एनएलआर ने कुष्ठ कॉलोनी के बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया. प्रथम पुरस्कार पूर्णिमा कुमारी और द्वितीय पुरस्कार शारदा कुमारी को दिया गया. वहीं महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया व बापू की याद में कुष्ठ निरोध दिवस मनाया गया. बताया गया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कुष्ठ रोगियों के प्रति बहुत ही सहानुभूति रखते थे. उन्होंने कुष्ठ रोगियों की सेवा अपने हाथों से किया और समाज में फैले हुए भ्रांति को दूर किया. इस मौके परह प्रभारी सिविल सर्जन डॉ.एचके मिश्रा ने सभी को शपथ दिलाई. इस अवसर पर डॉक्टर एन पी सिंह, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉक्टर सेलिना टुडू, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉक्टर बीपी गुप्ता, अस्पताल प्रबंधक पवन श्रीवास्तव एवं  काशीनाथ चक्रवर्ती एनएलआर डॉक्टर नीलकांत मोहम्मद सज्जाद आलम, जिला कुष्ठ परामर्शी भुनेश्वर महतो, राकेश मिश्रा, रमेश कुमार मधुसूदन तिवारी,अजय कुमार महतो इत्यादि ने स्वास्थ्य शिविर में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. यह">https://lagatar.in/bermo-remembered-bapu-on-sacrifice-day-tribute-given/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : बलिदान दिवस पर बापू को किया याद, दी गई श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही