Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : चुनाव को लेकर अलर्ट मोड में रहे स्वास्थ्य महकमा- डीसी

बूथों पर मेडिकल टीम की तैनाती पर चर्चा

Bokaro : बोकारो की जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी विजया जाधव ने लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों (एमओआइसी) व एमपीडब्ल्यू के साथ बैठक की. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अलट मोड में रहने का निर्देश दिया. बैठक में बूथों पर मेडिकल टीम की तैनाती के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया. डीसी ने गर्मी को देखते हुए जरूरी दवाइयां, ओआरएस आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. वहीं, स्वास्थ्य संस्थानों को भी सभी जरूरी तैयारी करने को कहा. बैठक में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार, सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार, नोडल पदाधिकारी शालिनी खालखो समेत अन्य चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही