Search

 
 
 

बोकारो: हेल्थ एण्ड वेलनेस के तीसरे वर्षगांठ पर उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वास्थ्यकर्मी पुरस्कृत

 

Bokaro: हेल्थ एण्ड वेलनेस के तीसरे वर्षगांठ पर उत्कृष्ट कार्य काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया. हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में उत्कृष्ट काम करने के लिए उप विकास आयुक्त जयकिशोर प्रसाद ने स्वास्थ्यकर्मियों को पुरस्कृत किया. सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) एचडब्लयूसी चकुलिया के डॉ गोलोरिया लकडा को प्रथम पुरस्कार एवं एचडब्लयूसी चांदो के डॉ निलिमा कुजूर को रनरअप पुरस्कार दिया गया. साथ ही उप विकास आयुक्त ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि इसी तरह से और मेहनत से काम करें ताकि राज्य स्तर पर आप चुने जाएं.

इसे भी पढ़ें- कोरोना">https://lagatar.in/lockdown-imposed-at-these-45-places-of-bokaro-in-view-of-corona-explosion/49481/">कोरोना

विस्फोट को देखते हुए बोकारो के इन 45 स्थानों पर लगा लॉकडाउन

एनसीडी स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियान कार्यक्रम

हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर एनसीडी स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियान होगा आयोजित नोडल पदाधिकारी एचडब्लयूसी डॉक्टर एन.पी.सिंह ने बताया कि हेल्थ एण्ड वेलनेस के तीसरे वर्षगांठ पर 14 अप्रैल से 28 अप्रैल 2021 तक पखवारा के रूप में मनाया जायेगा. जिसके अन्तर्गत बोकारो जिला के 86 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर पर एनसीडी स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. असैनिक शल्य चिकित्सा सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार पाठक ने जिले के सभी सीएचओ कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रत्येक माह पुरस्कार दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-order-to-employees-not-to-leave-headquarters-without-permission-of-deputy-commissioner/49489/">धनबाद:

उपायुक्त की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने का कर्मचारियों को आदेश

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही