Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : युवाओं को रोजगार देने में हेमंत सरकार विफल : सांसद

Advertisement
Advertisement
Bokaro : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की बोकारो जिला इकाई कार्यसमिति की बैठक 18 दिसंबर को चंद्रपुरा स्थित वेलफेयर सेंटर के सभागार में आयोजित की गई. बैठक में धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने शिरकत की, बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है. विधानसभा चुनाव के दौरान हेमंत सोरेन ने युवाओं को रोजगार देने और शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था.

विधानसभा चुनाव के दौरान हेमंत सोरेन ने जनता से झूठे वादे किए

सांसद ने कहा कि झारखंड में सरकार बने दो साल बीत गए. हेमंत सरकार अपने वादे पर खरी उतरती नहीं दिख रही. राज्य सरकार की नाकामियों के खिलाफ भाजपा आंदोलन छेड़ेगी. उन्होंने कहा कि राज्य का विकास बाधित है, केवल घोषणा से विकास नहीं होता. भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है. विकास बाधित करने वाले दलों के खिलाफ पार्टी आंदोलन छेड़ेगी. यह भी पढ़ें : इंटक">https://lagatar.in/discussion-on-five-proposals-in-the-emergency-meeting-of-intuc/">इंटक

की आपात बैठक में पांच प्रस्तावों पर चर्चा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही