Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : डीपीएस बोकारो की श्रेया को 2 लाख और नेहा को 1 लाख देगी हेमंत सरकार

Bokaro : डीपीएस बोकारो की दो छात्राओं श्रेया सुमन और नेहा कुमारी भगत को राज्यस्तरीय मेधाविता सम्मान समारोह के लिए चयनित किया गया है. वर्ष 2022 में आयोजित सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में बोकारो जिले में टॉपर और राज्य स्तर पर दूसरे स्थान पर रही श्रेया सुमन को दो लाख और 12वीं बोर्ड के वाणिज्य संकाय में जिले में अव्वल और राज्य में तीसरा स्थान पाने वाली नेहा कुमारी भगत को एक लाख रुपए पारितोषिक राशि से सम्मानित किया जाएगा. रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में 27 मार्च को आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोनों छात्राओं को सम्मानित करेंगे.

      माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने ज़ारी किया पत्र

इस संबंध में झारखंड सरकार के माध्यमिक शिक्षा निदेशक सुनील कुमार ने झारखंड राज्य शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक को चयनित टॉपरों की सूची के साथ एक पत्र जारी किया है. समारोह के दौरान सीबीएसई के अलावा झारखंड अधिविध परिषद और आईसीएसई बोर्ड के टॉपर भी सम्मानित होंगे.

श्रेया सॉफ़्टवेयर इंजीनियर और नेहा चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती हैं

साल 2022 में 99.4 प्रतिशत यानी कुल 497 अंकों के साथ श्रेया सुमन ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में जिला टॉपर होने का गौरव हासिल किया था. शिक्षक राममूर्ति ठाकुर और गृहिणी सुनीता कुमारी की लाडली श्रेया आगे चलकर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती है. [caption id="attachment_589155" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/DPS-SHREYA-300x271.jpg"

alt="" width="300" height="271" /> श्रेया सुमन, सीबीएसई दसवीं बोर्ड 2022 की राज्य की सेकेंड टॉपर[/caption] [caption id="attachment_589157" align="alignnone" width="279"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/NEHA-279x300.jpg"

alt="" width="279" height="300" /> नेहा कुमारी भगत, सीबीएसई 12वीं बोर्ड 2022 की कॉमर्स की जिला टॉपर[/caption] वहीं, सीबीएसई 12वीं बोर्ड के वाणिज्य संकाय की परीक्षा में डीपीएस बोकारो की नेहा कुमारी भगत ने 98.6 प्रतिशत अंक लाकर जिले में अव्वल और राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया था. व्यवसायी वासुदेव प्रसाद भगत और गृहिणी सरिता देवी की बिटिया नेहा की ख्वाहिश देश की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए एक सफल चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की है.

                       प्रिंसिपल ने दी बधाई

स्कूल की दोनों ही छात्राओं की इस उपलब्धि पर खुशी ज़ाहिर करते हुए प्रिंसिपल डॉ.एएस गंगवार ने उन्हें बधाई दी. ड़ॉ.गंगवार ने कहा कि डीपीएस बोकारो बच्चों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने की दिशा में कटिबद्ध है. यह">https://lagatar.in/bokaro-babulal-will-address-the-regional-meeting-of-bjp-north-chhotanagpur/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : भाजपा उत्तरी छोटानागपुर की प्रमंडलीय बैठक को संबोधित करेंगे बाबूलाल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही