Search

 
 
 

बोकारो : हेमंत सोरेन को सत्ता में बने रहने का हक नहीं – सालखन मुर्मू

 

लगातार भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं

Bokaro : लूट, झूठ, भ्रष्टाचार व विज्ञापन पर सवार हेमंत सरकार को अब गद्दी छोड़ देनी चाहिए. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोरेन परिवार के खिलाफ जमीन खरीद- बिक्री की डीड के मामले को मीडिया के समक्ष सार्वजनिक किया है, यह एक अपराधिक मामले की पुष्टि करता है. गंभीर फ़्रॉड का मामला बनता है. इसमें सोरेन परिवार ने अपना नाम, पिता का नाम और स्थान आदि को बदलकर करीब 100 डीड बनाए हैं. ऐसी स्थिति में एक भ्रष्ट और फ्रॉड परिवार संचालित सरकार यदि जनता और जनतंत्र पर जबरन काबिज रहती है, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण और राष्ट्रहित के खिलाफ होगा. उक्त बातें आदिवासी सेंगेल अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने बोकारो में आयोजित प्रेसवार्ता में कही. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ें। पहले इस मामले पर जांच हो, अविलंब कार्रवाई हो अन्यथा आदिवासी सेंगेल अभियान जनहित में एक जनहित याचिका दायर करने को बाध्य होगी.

पूर्व सांसद ने दिलाई सांसद घूस कांड की याद

सालखन मुर्मू ने कहा कि जेएमएम घूसकांड की तरह यह मामला संविधान, कानून व जनतंत्र की मर्यादाओं का हनन करता है. जनता का विश्वास इस सरकारों से खत्म हो गया है. कहा कि झारखंड के आदिवासियों का दुर्भाग्य है कि सोरेन परिवार ने पहले झारखंड को कांग्रेस के हाथों 3.50 करोड़ रुपयों में बेचा, अब 5 जनवरी 2023 को पारसनाथ पहाड़ को जैनों के हाथों बेचा. सोरेन परिवार खुद सीएनटी - एसपीटी कानून का उल्लंघन कर महान वीर शहीदों के सपनों को तोड़ने का भी काम कर रहा है. ये परिवार राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त संताली भाषा को अपमानित करता है. आदिवासियों के नाम पर सोरेन परिवार केवल स्वार्थ की राजनीति करता है. मौके पर  सेंगेल के केन्द्रीय संयोजक सुमित्रा मुर्मू, सुगदा किस्कू, जयराम सोरेन, सुखदेव मुर्मू, भीम मुर्मू, कोमल किस्कू, कालीचरण किस्कू, बुटान बेसरा, लालचंद सोरेन आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-fire-broke-out-in-cloth-shop-in-dundibad-market-damage-of-5-lakhs/">यह

भी पढ़ें: बोकारो : दुंदीबाद बाजार में कपड़े की दुकान में लगी आग, 5 लाख की क्षति [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही