Search

 
 
 

बोकारो : हेमंत सोरेन कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे : कुणाल सारंगी

 
Bokaro : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने हेमंत सोरेन सरकार के एक्सीडेंटल डेथ का दावा किया है. बोकारो के भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और खनिज संपदा की लूट के मामलों में यह सरकार पूरी तरह घिर चुकी है. ईडी समेत कई एजेंसियां जांच कर रही हैं. अपने कर्मों के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे. इस सरकार का बीच में ही अंत होना तय है. हेमंत सोरेन सरकार के तीन साल को भाजपा झूठ, लूट और भ्रष्टाचार, बलात्कार के तीन साल का नारा देते हुए प्रमंडलीय स्तर पर संवाददाता सम्मेलन का अभियान शुरु किया है. इसी कड़ी में मंगलवार को बोकारो पहुंचे थे. कुणाल षाडंगी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हर साल पांच लाख नौकरी देने का वादा किया था. जबकि सरकार ने ही विधानसभा में महज 357 लोगों को ही नौकरी देने की बात स्वीकार कर अपनी कलई खुद खोल ली.कहा कि जब भ्रष्टाचार में फंसे तो 1932 का प्रस्ताव विधानसभा में पारित कर केंद्र सरकार को भेजने की बात कर रहे हैं. विपक्ष के सवालों का जवाब न देकर भावनात्मक खेल खेल रहे हैं. कुल बजट का महज 30 फीसद ही इस राज्य में खर्च हुआ है. इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी का पुष्प गुच्छ व साल देकर जिलाध्यक्ष भरत यादव ने स्वागत व अभिनंदन किया. प्रेस वार्ता में झारखंड विधानसभा के विपक्षी दल के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण भी विशेष रूप से मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-an-unknown-vehicle-crushed-daily-wage-laborers-riding-a-bike-one-died/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दिहाड़ी मजदूरों को कूचला, एक की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही