Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : यहां देश के वीर शहीदों के नाम पर लगाए जाते हैं पौधे

21 मार्च- विश्व वृक्षारोपण दिवस पर विशेष Bokaro : दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक दशक से एक अनूठी मुहिम चला रहा है. स्कूल परिसर में एक हरितीमा-क्षेत्र यानी ग्रीन एरिया स्थापित किया गया है. खास बात यह है कि इस ग्रीन एरिया में बच्चे महापुरुषों और अन्य वीर पुरोधाओं के नाम पर पौधे लगाते हैं. बीते 10 वर्षों में 3373 छोटे-बड़े पौधे यहां लगाए जा चुके हैं. इनमें से कई पौधे बड़े होकर हरियाली की अनुपम छठा बिखेर रही है. [caption id="attachment_585255" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/GREENRY-300x141.jpg"

alt="" width="300" height="141" /> विद्यालय परिसर में लहलहाती हरियाली[/caption]

   `ग्रीन ब्रिगेड` - बच्चों की हरितसेना करती है काम

बच्चों को अपने देश के महापुरुषों के योगदानों और उनके प्रति कृतज्ञता-भाव से जोड़े रखने के साथ-साथ हरियाली बचाए रखने में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रीन ब्रिगेड बनाई गई है. ग्रीन ब्रिगेड के तहत स्कूल परिसर में बच्चे ख़ास मौकों पर महापुरुषों के नाम पौधे लगाते हैं. इससे विद्यार्थी महापुरुषों से भी परिचित होते हैं और स्कूल परिसर हरा-भरा भी रहता है.

       आज़ाद, भगत सिंह व गांधी के नाम पर लगे पौधे

ग्रीन एरिया में बच्चों ने चंद्रशेखर आजाद के नाम पर सिरिस, शहीद टाना भगत के नाम पर करंज, सुखदेव के नाम जामुन, महात्मा गांधी के नाम पर सागवान के पौधे लगाए हैं. इसके अलावा बिरसा मुंडा, राजगुरु, नेताजी सुभाषचंद्र बोस जैसे महापुरुषों के नाम पर भी पौधे लगाए गए हैं.

             अतिथियों का होता है ‘ग्रीन वेलकम’

ग्रीनरी के प्रति जागरूकता के संदेश के साथ यहां सभी आयोजन पर आनेवाले अतिथियों का स्वागत उन्हें पौधा भेंटकर किया जाता है. अतिथि अपने साथ यहां से ‘ग्रीन-मेमोरी’ लेकर जाते हैं और पौधा से पेड़ होने तक यह उपहार उन्हें स्कूल की स्मृतियों से जोड़े रखता है. [caption id="attachment_585256" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/DR.AS-GANGWAR-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> महापुरुषों के नाम पर पौधे लगाते डीपीएस बोकारो के विद्यार्थी[/caption]

    पर्यावरण-संरक्षण का बोध बचपन से ही जरूरी : डॉ.एएस गंगवार

स्कूल के प्रिंसिपल डॉ.एएस गंगवान कहते हैं कि पर्यावरण को बचाने की दिशा में बचपन से ही जागरुकता और बोध ज़रूरा है. इसी ध्येय के साथ डीपीएस बोकारो में `ग्रीन ब्रिगेड` बनाकर बच्चों को वृक्षारोपण के अभियान से जोड़ा जाता है. हरियाली बचाने के स्कूल नियमित `गो ग्रीन इनिशिएटिव` भी चलाता है. इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप स्कूल को `ग्रीन स्कूल` के रूप में `सेवन स्टार रेटिंग` भी मिल चुकी है.

         क्यों मनाया जाता है `ग्लोबल ट्री प्लांटेशन डे`

वर्ष 2012 में संयुक्त राष्ट्र की आमसभा ने वनों की रक्षा और इसकी महत्ता के प्रति अधिकाधिक जागरूकता के उद्देश्य से 21 मार्च को अंतरराष्ट्रीय वन दिवस (इंटरनेशनल डे आफ फॉरेस्ट) के रूप में घोषित किया था. इसी उपलक्ष्य में इस दिन वैश्विक स्तर पर वृक्षारोपण दिवस (ग्लोबल ट्री प्लांटेशन डे) मनाया जाता है. यह">https://lagatar.in/fusro-60-40-formula-will-not-work-in-planning-benilal/">यह

भी पढ़ें : फुसरो : नियोजन में 60-40 का फॉर्मूला नहीं चलेगा : बेनीलाल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही