Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : एनएच 23 पर रेलवे फाटक के पास विपरीत दिशा में बेख़ौफ़ दौड़ते हैं हाइवा

Advertisement
Advertisement

हर पल बनी रहती है सड़क दुर्घटना की संभावना

Prakash Mishra / Bokaro : बोकारो में सड़क सुरक्षा के नियमों की धज्जियां उड़ रही है, लेकिन जिले की सड़क सुरक्षा समिति की नज़र नहीं है. सबसे खतरनाक हालत एनएन -23 बोकारो-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर बोकारो रेलवे माल गोदाम से जुड़ने वाली सड़क की है. माल गोदाम मोड़ से बोकारो रेलवे स्टेशन मोड़ (रेलवे फाटक) तक एनएच पर विपरीत दिशा में चलकर भारी माल वाहक हाइवा, ट्रेलर बालीडीह के लिए निकलते है. उसी सड़क पर बालीडीह से बोकारो जाने वाली गाड़ियां पूरी रफ्तार में चलती हैं. जिनसे यहां कई हादसे हो चुके हैं. जबकि एनएचएआई ने मालगोदाम से निकलने वाले भारी वाहनों को दूसरे लेन पर जाने के लिए सिवनडीह के पास क्रासिंग भी बनाया है. लेकिन माल गोदाम से निकलने वाले भारी वाहन दूरी और डीजल बचाने के चक्कर में विपरीत दिशा के लेन का उपयोग करते है. कई बार स्थानीय स्तर पर इसका विरोध भी हुआ। लोगों ने रेलवे प्रबंधन को भी इससे अवगत कराया, ताकि मालगोदाम मोड़ पर विपरीत दिशा के लेन में भारी वाहनों का परिचालन बंद हो. लेकिन बीते 5 वर्षो से हालत में कोई सुधार नहीं हुआ.

कोयला लोडिंग के बाद से बढ़ा है भारी वाहनों का परिचालन

बोकारो रेलवे माल गोदाम में बीते 5 वर्षो से रैक लोडिंग का काम हो रहा है. इस लोडिंग प्वांइट के शुरु होने साथ ही यहां विपरीत दिशा में हाइवा का चलना शुरू हुआ, जो अब तक जारी है. हाइवा के कारण कई बार रेलवे फाटक के आस-पास दुर्घटना हो चुकी है. बीते जुलाई माह में विपरीत दिशा में चल रहे हाइवा ने एक ऑटो को चपेट में ले लिया था, जिसमें 5 लोग घायल हो गए थे. उसके बाद कई बार हाइवा अंडरपास में भी फंस चुके हैं, लेकिन कोयला ढुलाई करने वाली कंपनी ने ध्यान नहीं दिया.

विपरीत दिशा में हाइवा का परिचालन करेंगे बंद : डीएसपी

बोकारो यातायात डीएसपी पूनम मिंज ने कहा कि रेलवे फाटक में एनएच-23 पर विपरीत दिशा में चलने वाले हाइवा का परिचालन बंद कराएंगे. यातायात पुलिस को तैनात कर हाइवा से फाइन भी वसूला जाएगा. ताकि विपरीत दिशा में हाइवा का चलना बंद हो सके. यह">https://lagatar.in/nawadih-laborer-dies-in-mumbai-accused-of-murder/">यह

भी पढ़ें: नावाडीह के मजदूर की मुम्बई में मौत, हत्या का आरोप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही