Search

 
 
 

बोकारो : हिन्दी सिर्फ भाषा नहीं, एक भावना है- डॉ. गंगवार

 

दिल्ली पब्लिक स्कूल में समारोह का आयोजन

Bokaro : दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो में 14 सितंबर गुरुवार को हिन्दी दिवस मनाया गया. विद्यार्थियों को राजभाषा के प्रति स्नेह व रुचि विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया. प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने कहा कि हिन्दी विश्व की समृद्धतम भाषाओं में है. हिन्दी  सिर्फ भाषा ही नहीं, अपितु एक भावना है, जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारतवासियों को एकसूत्र में पिरोती है. हमें हिन्दी भाषी होने पर गर्व होना चाहिए. यह हिन्दुस्तान की सभ्यता-संस्कृति व गौरवशाली परंपरा की पहचान रही है. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि हिन्दी का शब्दकोष इतना धनी है कि एक ही चीज के लिए परिस्थितियों के अनुसार अनेक शब्दों का इसमें भंडार है. नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी मातृभाषा को महत्व दिया गया है. इसका संरक्षण और संवर्द्धन भारतवासियों का दायित्व है. उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ सदाचारी बनने की प्रेरणा दी. समारोह का संचालन छात्रा आकांक्षा ने किया. कार्यक्रम में स्कूल के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-wild-elephants-rampage-in-dumri-house-demolished/">गिरिडीह

: डुमरी में जंगली हाथियों का उत्पात, मकान ध्वस्त  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही