Search

 
 
 

बोकारो : रिश्तों में मिठास घोलती है होली : संजय बैद

 
Bokaro : रोटरी भवन चिराचास में चास रोटरी क्लब ने शनिवार को होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया.  चास रोटरी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह व सचिव पूजा बैद ने संयुक्त रूप से आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि रोटरी सदस्यों द्वारा आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ होली का त्योहार मनाया जाएगा. चास रोटरी के संस्थापक अध्यक्ष संजय बैद ने कहा कि होली समाज को परस्पर जोड़ने के साथ रिश्तो में मिठास घोलती है. कार्यक्रम में कलाकारों ने होली के गीतों पर समा बांध दिया. सभी लोग गीतों पर मंत्रमुग्ध होकर थिरकते नजर आये. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ सदस्यों को उपाधियां भी दी गईं. विपिन अग्रवाल और डॉ.परिंदा सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया. समारोह के बाद सहभोज का आयोजन हुआ. इस अवसर पर कुमार अमरदीप, मंजीत सिंह, दीपक अग्रवाल, विनोद चोपड़ा, सिद्धार्थ सिंह माना, मुकेश अग्रवाल, सिद्धार्थ पारख, डॉ सुमन कुमार, डॉ संजीव कुमार, मनोज चौधरी, राजेश केडिया, हरबंस सिंह, विनय सिंह, दिलीप सिंह, गौरव रस्तोगी, संजय रस्तोगी, अमित केजरीवाल, धनेश बंका, उषा कुमार, डिंपल कौर, प्रतिमा अग्रवाल, प्रिया केजरीवाल, माधुरी सिंह, ललिता चोपड़ा, कविता बंका, शैल रस्तोगी, चेंबर अध्यक्ष प्रदीप सिंह व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-election-of-panchvati-home-construction-committee-completed/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : पंचवटी गृह निर्माण समिति का चुनाव सम्पन्न [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही