Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : गुलाल और फूलों की बारिश के साथ होली महोत्सव सह भागवत कथा वृष्टि का समापन

Bokaro : मैथिली कला मंच, काली पूजा ट्रस्ट की ओर से सेक्टर 2डी स्थित श्यामा माई मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा वृष्टि सह होली महोत्सव का समापन रविवार रात फगुआ मिलन के साथ हो गया. वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पं.गोपाल कृष्ण शास्त्री ने कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं पर फूलों और अबीर-गुलाल की बारिश कर भक्तिमय वातावरण में होली के आनंद का रस घोल दिया. कथा-विश्राम के बाद देर तक होली उत्सव का आनंद लोगों ने लिया. श्रद्धालुओं ने भी एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. पं.गोपाल शास्त्री ने कहा कि होली जीवन में हर तरह के रंगों को दर्शाने वाला त्योहार है. यह सभी रसों से युक्त जीवन-निर्माण के साथ-साथ समाज में सद्भाव, सौहार्द, प्रेम और आपसी भाईचारे का संदेश देता है. इस क्रम में पं.गोपाल के साथ वृंदावन से आई भजन मंडली और कलाकारों की टोली ने ब्रज में कृष्ण और राधा की होली की मनभावन झांकी भी प्रस्तुत की. सात दिवसीय इस अनुष्ठान को सफल बनाने में यजमान सरोज मिश्र, सुजाता झा व बबीता झा, ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण चंद्र झा, महामंत्री सुनील मोहन ठाकुर, संयोजक सुभद्र चौधरी, पं. चंचल झा, पं. गोविंद कुमार झा, गणेश चंद्र झा, नूतन झा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही. यह">https://lagatar.in/bermo-half-of-the-panchayat-representatives-in-the-block-are-women-bdo/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : प्रखंड में पंचायत प्रतिनिधियों की आधी संख्या महिलाओं की : बीडीओ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही