Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : संपूर्ण विप्र समाज का होली मिलन व स्थापना दिवस समारोह 5 मार्च को

Bokaro : सम्पूर्ण विप्र समाज की ओर से 5 मार्च को नगर के सिटी पार्क में पश्चिमी गेट की तरफ वसंत मेला स्थल पर होली मिलन समारोह सह स्थापना दिवस का आयोजन किया जायेगा. ये जानकारी समाज के जिला अध्यक्ष विष्णु शंकर मिश्र ने गुरुवार को पत्रकारों को दी. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर भव्य और यादगार बनाने के लिए सारी तैयारियां पूरे जोरशोर से की जा रही है. उन्होंने कहा कि बोकारो में विप्र होली मिलन समारोह दो दशकों से भी अधिक समय से लगातार आयोजित हो रहा है. इस वर्ष समारोह में मुख्य रूप से पूर्व सांसद यदुनाथ पाण्डेय, पूर्व सांसद चन्द्रशेखर दुबे, पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पाण्डेय, सम्पूर्ण विप्र समाज के प्रदेश अध्यक्ष शशिभूषण ओझा मुकुल, महासचिव सुरेश चंद्र तिवारी, महासचिव (संगठन) मृणाल कान्त चौबे सहित अनेकों विप्र श्रेष्ठ उपस्थित रहेंगे. विष्णु शंकर मिश्र ने कहा कि समारोह का शुभारंभ आराध्यदेव भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना और 501 शंखध्वनि व वेद मंत्रों से की जाएगी. मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, होली गायन और समाज की भावी योजनाओं पर चिंतन के साथ ही इस समारोह का मुख्य आकर्षण फूलों से खेली जाने वाली होली होगी. प्रेसवार्ता में भैरवानंद मिश्र, शशिभूषण ओझा मुकुल, मृणाल कान्त चौबे, दिवाकर दुबे, श्रवण कुमार झा, बबलू पांडेय, वीरेन्द्र चौबे, श्रीमती इंद्रावती दुबे, राजेश्वर द्विवेदी, मनोज कुमार पाण्डेय, सुनील कुमार झा, प्रकाश चटर्जी, अशोक मिश्र, कुंदन उपाध्याय, ब्रजेश रंजन, शैलेन्द्र तिवारी आदि मौजूद रहे. यह">https://lagatar.in/bokaro-holi-teaches-mutual-love-and-brotherhood-amardeep/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : आपसी प्रेम व भाईचारे की सीख देता है होली : अमरदीप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही