Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : आपसी प्रेम व भाईचारे की सीख देता है होली : अमरदीप

Bokaro : मध्य विद्यालय माराफारी में गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समाजसेवी कुमार अमरदीप ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. होलिका ने भक्त प्रह्लाद को आग में जलाकर मारने का प्रयास किया. लेकिन वह स्व्यं आग में जलकर भस्म हो गई. भक्त प्रह्लाद सकुशल आग से बाहर निकल आए. लोग आपस में मिलजुल कर होली का त्योहार मनाते हैं. यह लोगों को आपसी प्रेम व भाईचारे की सीख देता है. लोगों को एकता के सूत्र में पिरोता है. प्रधानाध्यापक मनोज कुमार झा ने कहा कि विद्यार्थियों को भारतीय सभ्यता व संस्कृति से परिचित कराया जा रहा है. इन्हें देश की समृद्ध संस्कृति से जोड़ने का प्रयास हो रहा है. इस दौरान समाजसेवी कुमार अमरदीप ने विद्यार्थियों को अबीर व उपहार प्रदान किया. मौके पर विपिन बिहारी प्रसाद, मंजू कुमारी, लक्ष्मण सिंह, सुनीता कुमारी, संगीता पाठक आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-ayush-aryabhatta-of-dps-chas-among-top-100-in-mathematics-challenge/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : डीपीएस चास के आयुष आर्यभट्ट गणित चैलेंज के शीर्ष 100 में शामिल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही