Search

 
 
 

बोकारो : होमगार्ड अभ्यर्थी ने की आत्मदाह की कोशिश

 
Bokaro : बोकारो के डीसी एवं एसपी कार्यालय के मुख्य गेट पर सोमवार दोपहर होमगार्ड अभ्यर्थियों ने होमगार्ड बहाली को रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान होमगार्ड के एक अभ्यर्थी ने अपने ऊपर केरोसिन तेल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की. इस दौरान मौके पर सिटी थाना और सेक्टर 12 थाना की पुलिस ने उक्त आंदोलनकारी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद विद्यार्थियों का विरोध और उग्र हो गया. सैकड़ों की संख्या में आए होमगार्ड अभ्यर्थियों ने एसपी और डीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मालूम हो कि बोकारो में आईजी की अध्यक्षता में हाई लेबल मीटिंग चल रही थी. वहीं बाहर आंदोलनकारी नारेबाजी कर आत्मदाह की कोशिश कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-villagers-enraged-after-womans-death-hospital-vandalized/">पलामू

: महिला की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, अस्पताल में तोड़फोड़, थानेदार को लगी चोट (Video)
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही