Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : तिरंगा महोत्सव पर जवानों को दिया गया सम्मान, कई अधिकारी रहे शामिल

Bokaro : पूरे देश में आजादी का 75 वां वर्ष पूरा होने पर अमृत महोत्सव के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसी कार्यक्रम को लेकर बोकारो के सेक्टर 4 में स्वयंसेवी संस्था मृणालिका सपनों की उड़ान की ओर से एक शाम वीर जवानों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में राज्य के सभी जिलों से आए वीर सैनिकों को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में आपने शौर्य और पराक्रम से देश की रक्षा करने के लिए सरहदों में युद्ध में भाग लेने वाले कई शूरवीरों से लोगों को अवगत कराया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोकारो के डीसी और एसपी भी मौजूद रहे. कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए डीसी कुलदीप चौधरी और एसपी चंदन कुमार झा ने कहा कि आज के समय इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन होना, हमें अपने आप में गौरव की अनुभूति कराता है. जिस प्रकार से आज वीर सैनिकों को सम्मानित किया गया है यह हमारे लिए गर्व की बात है. इसे भी पढ़ें-निर्भया">https://lagatar.in/jharkhand-got-65-crores-from-nirbhaya-fund-in-7-years-only-34-crores-were-spent/">निर्भया

फंड से 7 साल में झारखंड को मिले 65 करोड़, खर्च हुए सिर्फ 34 करोड़

युद्ध का स्वरूप बदल गया है- सुशील कु. सिंह

वहीं पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद देश में बहुत परिवर्तन हुआ है. पहले हम लोग एक चिट्ठी के आने के इंतजार में बैठे रहते थे. आज के समय में संचार क्रांति के माध्यम से हम एक दूसरे से फेस टू फेस बात कर सकते हैं. आज युद्ध का स्वरूप भी बदल गया है. पहले बल से युद्ध जीता जाता था, लेकिन आज कोल्ड वार हो रहा है, जो आधुनिकता के साथ लड़ी जा रही है. हमें देश के सैनिकों के शौर्य पराक्रम पर गर्व है. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-on-august-19-there-will-be-a-festival-in-temples-and-homes-on-krishna-janmashtami/">धनबाद

: कृष्ण जन्माष्टमी पर 19 अगस्त को मंदिरों व घरों में होगा उत्सव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही