Search

 
 
 

बोकारो : कसमार में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख

 
Bokaro :  जिले के कसमार प्रखंड के सिंहपुर गांव निवासी लालमोहन महतो के घर में रविवार की दोपहर अचानक आग लग गई. इसमें घर में रखी हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई. आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. घटना के समय परिवार के लोग किसी काम से दूसरे टोले में गए थे. घर में धुआं उठते देख ग्रामीणों ने शोर मचाया. गृहस्वामी लालमोहन महतो को फोन कर घटना  जानकारी दी. लालमोहन दौड़े हुए आए और ग्रामीणों की सहायता से बाल्टी, मग व डेगची के सहारे कुएं से पानी लाकर आग बुझाने में जुट गए. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि एक घंटा के अंदर ही घर में रखा चावल, धान,  दाल, सब्जी, बिस्तर, बक्सा, कपड़ा, चांदी के जेवर आदि जल गए. करीब 70 हजार रुपए की संपत्ति जलने अनुमान है. पंचायत समिति सदस्य विनोद कुमार महतो समेत अन्य प्रतिनिधि पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी. वहीं, घटना की सूचना तत्काल कसमार अंचल कार्यालय को देकर मुआवजा देने की मांग की. यह भी पढ़ें : डीपीएस">https://lagatar.in/dps-bokaro-student-hardik-got-first-position-in-the-national-institute-of-design-in-the-country/">डीपीएस

बोकारो के छात्र हार्दिक को राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान में देशभर में पहला स्थान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही