Talgadia (Bokaro) : चंदनकियारी प्रखंड के कोडि़या टोला गांव के ऊपर दोलाही में रोहित राजवार के घर में बुधवार की रात अचानक आग लग गई. इस घटना में नकद 15 हजार रुपए समेत घर में रखी हजारों रुपए की संपत्ति जल कर राख हो गई. घर मे रखा चावल, धान, नई साइकिल, सरकारी कागजात, बर्तन आदि जल गए हैं. रोहित रजवार ने बताया कि रात में घर के सभी लोग सोए हुए थे. तभी आग लग गई. आग की उठती लपटें देख उसने शोर मचाया, तो लोगों की भीड़ जुट गई और सभी आग बुझाने के प्रयास में जुट गए. लेकिन तब तक घर सहित पूरा सामान जल चुका था. रोहित राजवार ने चंदनकियारी सीओ को आवेदन देकर आपदा प्रबंधन के तहत मदद करने की गुहार लगाई है. घटना की सूचना पाकर जेएलकेएम नेता अर्जुन राजवार गुरुवार को पीड़ित परिवार से मिले और हर संभव मदद का आश्वासन दिया. उन्होंने सरकारी प्रावधान के तहत सरकारी लाभ दिलाने का भरोसा दिया. साथ ही डीसी से पीड़ित परिवार को पीएम आवास देने का मांग की. यह भी पढ़ें : JPSC">https://lagatar.in/efforts-to-take-jpsc-and-jssc-exams-in-online-mode-now-started/">JPSC
और JSSC की परीक्षा अब ऑनलाइन मोड में लेने की कवायद शुरू
बोकारो : घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
Leave a Comment